Sunil Chhetri Biography in Hindi

Sunil Chhetri Biography

जीवन परिचय :

Sunil Chhetri Biography मै हम आपको उनके जीवन से जुड़े कुछ तथ्य और उनके सफलता के कुछ कारण बताएंगे। कैसे आज वह इस मुकाम तक पहुंचे है और इसके पीछे कितनी मेहनत है या नसीब। फुटबॉल दुनिया में खेले जाने वाला सबसे ज्यादा लोकप्रिय game है, दुनिया में आपको फूटबाल के करोड़ो fans  देखने  को मिल जाएगें| वही भारत  में जहा  क्रिकेट सबसे  ज्यादा  लोकप्रिय game है वही पे धीरे-धीरे  फूटबाल  भी अपना  स्थान बनाने में सफल  रहा है |

भारत  में फुटबॉल  को  बुलंदियों तक पहुंचाने का श्रेय भारतीय फूटबाल टीम के खिलाड़िओ को जाता  जिसमे Sunil Chhetri, Bhaichung Bhutia, जेजे लालपेखलुआ जैसे महान खिलाड़िओ  का नाम शामिल है|

अगर  आप  social media पे active रहते हो तो आपने  Sunil Chhetri के बारे  में जरूर सुना  होगा जो की हाल ही में सवार्धिक international  goal करने वाले खिलाड़िओ की list में दूसरे स्थान पर पहुंच गए है|  Sunil Chhetri भारतीय फूटबाल  टीम के कप्तान है|

Sunil Chhetri भारत के अब तक के best footballer माने जाते है और हाल ही में उन्होंने  Linone Messi को पछाड़ कर दुनिया  के Second Highest Goal Scorer  बने है| इस उपलब्धि  को हासिल करना  एक गौरव  की बात  है  वो भी एक ऐसे देश में जहा पे football को उतना महत्व नहीं दिया जाता|

 उनके  इसी  कड़ी  मेहनत  का फल है कि India का  Football Ranking में काफी सुधर  आ चूका है और  इसी  तरह से आगे  खेलते  रहे तो  वह दिन दूर नहीं जब Footballers को भी वही सम्मान दिया जाएगा जैसा  की Cricketers को दिया जाता है|

Subil chhetri biography

जन्म  और प्रारम्भिक जीवन :

Sunil Chhetri का जन्म 3 August, 1984 को आँध्रप्रदेश  के सिकंदराबाद में हुआ  था| उनके पिता का नाम K.B. Chhetri है  जो की  Electronics and Mechanical Engineering Corps of the Indian Army में Officer  है और  उनकी माँ का नाम शुशीला छेत्री है|

 Sunil Chhetri के पिता Indian Army से तरफ से और  उनकी माँ अपने जुड़वाँ बहनो के साथ नेपाल की National Team  की तरफ से फुटबॉल खेलती है| और जोकि पुरे  परिवार  में  फुटबॉल के प्रति इतना लगाव  था इसीलिए  Sunil Chhetri ने बचपन से फुटबॉल  खेलना  शुरू  कर दिया था|  Sunil Chhetri का परिवार एक middle class परिवार था, इनके पिता जी की salary इतनी ज्यादा नहीं थी की इनका दाखिला किसी  महंगे football academy में करा दिया जाए| शुरुवाती दिनों में इन्हे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा|

Subil chhetri biography

उनके पिता के Army  के job  की वजह से उन्हें बहुत सारे स्कूल  बदलने पड़े और  साथ  में ही उन्हें  अलग-अलग  जगह  पे रहने से अलग-अलग लोगो  के साथ फुटबॉल  खेलने  का मौका मिला| इसी के साथ उन्होंने  पढाई  के साथ-साथ  फुटबॉल  खेलना  भी जारी रखा और  12वी  के बाद फुटबॉल  पे पूरा  ध्यान  लगाने  के लिए इन्होने अपनी पढाई छोड़ दी|

वैसे  तो यह निर्णय काफी मुश्किल  था क्योकि उस  समय  भारत में फुटबॉल की हालत बहुत ख़राब थी और कोई फूटबाल देखता भी नहीं था पर सुनील छेत्री  को अपने  खेल पे पूरा  भरोसा  था| उस  समय  भारत   में उनकी उम्र  के ज्यादातर  लड़के  क्रिकेट  को ही अपना  सब कुछ मानते  थे लेकिन Sunil Chhetri बिलकुल इसके विपरीत  थे, उनका मानना था  की वो सिर्फ Football के लिए बने  है|

Personal LIfe :

अगर सुनील छेत्री के Personal LIfe  की बात करे तो उन्होंने अपनी प्रेमिका  सोनम भट्टाचार्य से 4 December, 2017 को शादी की|

Career की  शुरुवात  :

अपनी  कड़ी  मेहनत  के दम पे इन्होने अपने फुटबॉल career  की शुरुवात 2001-2002 के दौरान Delhi FC City के साथ की और  उन्होंने   domestic level  के कई  सारे teams के साथ खेला| अपने  इसी  प्रदर्शन  के बदोलत  उन्हें   2002  में अपने  असली  talent को दिखने  का मौका मिला|

 उन्हें  कोलकत्ता  के मशहूर  team Mohun Bagan के टीम  से खेलना  का मौका मिला जहा पर इन्होने बेहतरीन प्रदर्शन किया|  Sunil Chhetri ने   Mohan Bagan  के लिए खेलते हुए  18 Appearance में कुल 8 goal दागे|

 Mohun Bagan में उनके शानदार  प्रदर्शन  को देखते हुए उन्हें 2004 में India  के U20 National Team में शामिल किया गया और  उन्होंने 3 Appearance में कुल 2  goal दागे| 

Subil chhetri biography

Sunil Chhetri के recent performance  को देखते  हुए उन्हें 2005 में उन्हें  Indian National Team  में खेलने  का मौका मिला| 

साथ ही  वो JCT Football Club के साथ जुड़  गए और इन्होने 3 साल 2005-2008  तक खेलते  हुए  अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर खूब वाहवाही बटोरी|

और  फिर आगे  भी इन्होने    East Bengal Football Club, Dempo Sports Club, Bengaluru Football Club और Mumbai City  Football Club की तरह  ही अलग-अलग भारतीय   teams के साथ  खेलना  जारी रखा|

Sunil Chhetri के कड़ी मेहनत  और  शानदार  प्रदर्शन  दम  पे  उन्हें  2012  में Indian National Football Team  की  कप्तानी सौप  दी गयी|

12 June, 2005  को  Indian National Team की तरफ से  पाकिस्तान  के खिलाफ  अपना  पहला  goal  करने  वाले Sunil Chhetri  117  Appearance में कुल  74 goal कर चुके है| और  वो भारतीय  टीम  के All Time Top  Goal Scorer है|  

2007  में उनके प्रदर्शन  के दम पर  उन्हें  AIFF Player Of the Year  का अवार्ड  मिला|

वो अपने  career  में कई  foreign clubs  के साथ  भी खेल चुके है जिसमे Kansas City जैसे  clubs भी शामिल है| वो  South Asia  के बाहर खेलने  वाले 3rd Indian  player है|

इसके आलावा  सुनील छेत्री MLS में खेलने वाले पहले  Indian  player बन गए| ये  भारतीय  फुटबॉल  टीम  के लिए  सच में गौरव  का पल था|  भारत  में फुटबॉल  का level  भी अब उठने  लगा था|

2015  में  Mumbai City  Football Club ने सुनील छेत्री को  1.2  करोड़ में खरीदकर Most Expensive Football player बना दिया और  इसके बाद  वो अपने  देश और clubs  के लिए कई match जितायु goal दाग चुके है|

भारत में अगर किसी  ने फूटबाल  को लोगो तक पहुंचाया  है तो वो है सुनील छेत्री और आज  भारत  में कोई ही ऐसा  व्यक्ति  होगा जो सुनील छेत्री को न जानता हो|

Subil chhetri goals

Sunil Chhetri’s  Awards :

  •   सुनील छेत्री के शानदार  प्रदर्शन  को देखते हुए  इन्हे  2019 में Padma Shri award  से सम्मानित किया गया|
  • साल 2011 में इन्हे Arjun Award of Football से सम्मानित किया गया|

Sunil Chhetri’s Records 

#1  सर्वाधिक international goal करने वाले दूसरे खिलाडी :

सुनील छेत्री सर्वाधिकinternational  goal  करने वाले खिलाड़िओ की लिस्ट  में दूसरे स्थान पर है|   उन्होंने Lionel Messi(72  Goals)  को पिछाड़ कर 74 goals के साथ Cristiano Ronaldo(104 Goals)  के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए है| 

#2  एक Indian Player द्वारा सबसे ज्यादा Goals :

सुनील छेत्री ने अब तक कुल 117 Appearance  में 74 Goals  किये है हुए|

#3  भारतीय खिलाडी द्वारा सबसे ज्यादा Appearance:

सुनील छेत्री  का अब  तक 117 Appearance जोकि  किसी  भी भारतीय खिलाडी द्वारा सबसे  ज्यादा है|  जबकि भारत  के पूर्व फुटबॉल कप्तान भाईचुंग भूटीया  107 Appearance दूसरे number पर है|

#4   भारत  के लिए सबसे ज्यादा Hat-Trick :  

भारत के लिए सबसे ज्यादा goals  और Appearance  के साथ  उनके नाम सबसे  ज्यादा  hat  trick का रिकॉर्ड दर्ज है| उन्होंने अब तक कुल  3  hat-trick  किये है| उनका पहला   hat-trick ताजीकिस्तान  के खिलाफ, दूसरा विएतनाम के खिलाफ और आखिरी चीन  के खिलाफ आया था जिसमे भारत  तीनो मैच में विजयी रहा था| 

#5   6 बार AIFF Player  of the Year का अवार्ड :

जब से AIFF  की स्थापना हुई है तब से किसी भी खिलाडी ने इतनी बार  अवार्ड नहीं जीता है  जितना की सुनील छेत्री ने जीता है| सुनील छेत्री  अब तक कुल 6 बार AIFF अवार्ड जीत चुके  है| जबकि Vijayan ३ बार और भाईचुंग भूटीया  2  बार  जीत चुके है|

#6 I-League में सबसे ज्यादा Goals का रिकॉर्ड :

सुनील छेत्री ने I-League में अब तक कुल 90 गोल किये है| इस  दौरान उन्होंने कई सारे clubs के लिए खेला| भाईचुंग भूटीया 89 goals  के साथ  दूसरे सर्वाधिक scorer है|

#7  ISL में सबसे ज्यादा Goal करने वाले खिलाडी :

 ISL  के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा Goal  करने का record सुनील छेत्री के नाम  है और वो इस पायदान पर पहले स्थान पर है|  उन्होंने ISL में खेलते हुए अब तक कुल 47 Goal किये है|  वही 24 Goal के साथ दूसरे स्थान पर जेजे लालपेखलुआ का नाम आता  है|

#8  ISL में पहला Hat-Trick  करने वाला भारतीय खिलाडी :

सुनील छेत्री Indian Super League(ISL) में पहला Hat-Trick करने वाले  पहले भारतीय खिलाडी है| उन्होंने यह मुकाम 2015 में Mumbai City FC की और से खेलते हुए NorthEast United  के खिलाफ हासिल किया था| 

#9  ISL  में सबसे ज्यादा Hat-Trick करने वाले पहले भारतीय खिलाडी :

 सुनील छेत्री,  ISL  में अब तक कुल 2  Hat-Trick दाग चुके है|  उन्होंने अपनी पहली  Hat-Trick NorthEast United के खिलाफ जबकि दूसरी  Hat-Trick FC Pune के खिलाफ किया था|

#10  AFC Competition में सबसे ज्यादा Goal करने वाले भारतीय खिलाडी :

सुनील छेत्री ने AFC Cup और AFC Champions qualifiers में अब तक कुल 19 goal दागे है जो की किसी भारतीय खिलाडी  द्वारा सर्वाधिक है| सुनील छेत्री  Churchill Brothers और Bengaluru FC के लिए 31 बार AFC Cup में  और  २ बार AFC Champions में खेल चुके है|

#11 3 Different Subcontinents में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाडी :

सुनील छेत्री  एक मात्र ऐसे भारतीय खिलाडी जो  3 Different Subcontinents  में खेल चुके है| वे Asia, Europe(Sporting Club de Portugal), North America (Kansas City Wizards)  में खेल चुके है|

Subil chhetri biography

सुनील छेत्री का लोगो  को  Football Matches को देखने का Appeal :

भारत जैसे करोड़ो लोगो के देश में फुटबॉल को उतना पसंद नहीं किया जाता जितना की यूरोपीय देशो में किया जाता है|  भारत  की ज्यादातर जनसँख्या क्रिकेट को पसंद करती है| जबकि फूटबाल दुनिया में क्रिकेट से भी ज्यादा लोकप्रिय गेम है| 

Intercontinental Cup में India और  Chinese  Taipei के बीच खेले गए मैच में सुनील छेत्री के Hat-Trick के बदोलत भारत 5-0 से विजयी रहा|  लेकिन इस मैच को देखने के लिए  Stadium में  2,000 से भी कम लोग आये| यह किसी भी खिलाडी के लिए निराशाजनक था|

कप्तान सुनील छेत्री ने  भारत और केन्या  के मैच  के पहले Twitter  पर एक video शेयर किया जिसमे उन्होंने लोगो से appeal की  –

“ कि  हमे गाली दो, हमारी आलोचना करो, लेकिन कम से कम हमारा मैच तो देखने आयो| ”

बस  फिर क्या इस appeal को Virat Kohli, Sachin Tendulakar जैसे खिलाड़िओ का भी साथ मिला|  मैच शुरू होने से पहले पूरा स्टेडियम भारतीय दर्शको से भर गया और पुरे स्टेडियम में सिर्फ नीला ही नीला ही दिखाई दे रहा था जैसे की कोई समुद्र हो| हर तरफ सिर्फ भारतीय तिरंगा ही था  और माहौल गजब का हो गया था|  क्योकि ये सुनील छेत्री का 100वा international मैच था इसीलिए पहले उन्हें सम्मानित किया गया और इसके बाद जब field पर खिलाडी उतरे तो ऊपर से बारिश गिरने लगी| मैदान में भारतीय टीम के लिए गजब  का सपोर्ट था ऐसे  में भारतीय खिलाड़िओ ने अपने दर्शको को निराश नहीं किया और भारत ने 3-0 से केन्या को मात दी जिसमे कप्तान सुनील छेत्री ने 2  goal दागे| 

मैच जीतने के बाद बाद भारतीयों खिलाड़िओ ने मैदान में मौजूद दर्शको को हाथ जोड़कर  “Thank You!” बोला और मैदान सुनील  छेत्री के नाम से गूंज उठा|

क्या आप भी भारतीय फुटबॉल टीम को support करते है?

Leave a Comment