तो दोस्तों, SpiderMan : No Way Home के एंडिंग के बाद फैंस के मन में एक ही सवाल है की SpiderMan का MCU future क्या होगा| SpiderMan : No Way Home जितनी शानदार फिल्म थी उतना ही बड़ा सवाल उस फिल्म के अंत में सबके मन में रह गया की अब SpiderMan का क्या होगा और इस इवेंट का Marvel Cinematic Universe पर क्या असर पड़ा है| – Spider-Man’s Future in MCU
US में second best Box Office debut के बाद Spiderman : No Way Home ने sony को अमीर और इसी कहानी ने Spiderman को गरीब बनाके हम फैंस को भावुक कर दिया है| पर वही फिल्म के producer Amy Pascal ने ये भी कह दिया Sony, Marvel के साथ एक और Spiderman फिल्म के लिए प्लान कर रहा है| तो इस पोस्ट में हम यही देखने जा रहे की Spiderman का future अब क्या होगा जिसके साथ हम Spiderman : No Way Home के multiverse experiment की भी बात करेंगे|
Spider-Man’s After No Way Home
Spiderman : No Way Home के एन्ड में पीटर पार्कर को अब कोई नहीं जानता, वो अब किराये के घर में रहता है और वो कॉलेज जाने वाला है और criminal activities पर भी नजर रख रहा है| पीटर को अब नौकरी चाहिए New-York जैसे महंगे शहर में रहने के लिए और हमे कही-न-कही आईडिया है की वह कहा नौकरी करेगा| इन सबके ऊपर अब Spider-Man के नए दोस्त बनेगे जैसे Gwen Stacy और Harry Osborn. Harry Osborn एक comic के अनुसार पीटर के कॉलेज जीवन के दौरान उसका रूममेट बनता है|

पर हमे No way home से पता चला की osborn और oscorp Marvel Cinematic Universe में exist नहीं करते जिसका मतलब हमे यहाँ अलग नाम देखने को मिलेगा| अब Peter को move on करना होगा MJ से और जीवन में आगे बढ़ना होगा| इसके साथ spider man का सामना होगा कुछ नए और जबरदस्त villains से| हम सब जानते है Spider-Man के विलेन से तगड़े विलेन कही नहीं है हालाँकि नो वे होम एक confusion सामने रख दी की multiverse के विलेन को देखकर peter को एक rough idea लग जाएगा की आगे उसका सामना किस तरह के विलेन से होगा| और एक बहुत ही diffrent “Sineaster 6” की उम्मीद अब हम लोग कर सकते है|

Amy Pascal ने अपने पिछले इंटरव्यू में बताया की आने वाली SpiderMan फिल्म नो वे होम जितनी शानदार नहीं होगी और इसका सेन्स भी बनता है| लेकिन सही मायने में फैंस को शानदार फिल्म नहीं बल्कि हमे सिर्फ Spider-Man को देखना है |
Spiderman’s Future in MCU
No way Home के एन्ड में सब भूल जाते है की Peter Parker कौन है और पीटर के रिकॉर्ड भी हर जगह से मिट चुके है| मतलब अब पीटर अकेले कॉलेज की तरफ move करते हुए अपनी नयी बेनाम पर्सनल लाइफ और spider man के लाइफ को अलग रख पाएगा और सही मायने में कई फैंस यह बहुत समय से चाहते थे| Comics, movies और यहाँ तक की animated series में भी हमने इसी तरह के spider man को देखा है जबकि जब Spider-Man MCU का हिस्सा बना तब वो एक बच्चा था जिसे Iron-Man का सपोर्ट मिला और Avengers का कनेक्शन मिला| पर तब भी कुछ मिसिंग था|
MCU में Spider-man के आने के पहले हमने जिन स्पाइडर मैन को देखा था वो गरीब थे और उनके ऊपर काफी जिम्मेदारियां थी| ये Spider-man अपने आस-पास वालो को danger में ना डाले इसीलिए अपनी पहचान को छुपाये रखते थे| और सही मायने में Financial और emotional Challenges ही peter parker को innovative, resourceful और सबसे जरुरी relatable बनाता है जिनको देखकर फैंस भी समझ जाते थे की बड़ी पावर के साथ बड़ी जिम्मेदारियां आती है|
सही मायने में अभी सिर्फ यही कन्फर्म है Spider-man हमे एक MCU फिल्म में दिखेगा| Sony और Disney का रिलेशन ऐसे काम करता है Sony, Spiderman को MCU में दिखने देता है और Marvel Studios अपने बड़े characters को जैसे iron man और dr. Strange को Spiderman movies में दिखने देता है| ऐसे चलती है डील|
Sony’s Spiderman Universe
तो recently सोनी के Tom Rothman ने अपने एक इंटरव्यू में बताया की अब Sony की बारी है spider man को किसी MCU मूवी में दिखाने की| तो जैसा की Amy Pascal और Kevin Feige ने कहा की वो लोग एक trilogy को प्लान कर रहे है तो उस हिसाब से वो ट्राइलॉजी प्लानिंग फेज में ज्यादा और कन्फर्मेशन फेज में कम है| इस सब के ऊपर हम इस बात को इगनोर नहीं कर सकते की Sony “Sony SpiderMan Universe” पर भी काम कर रहा है| नो वे होम के आने से पहले हम में से कई लोग जानते थे की Tom Holland का SpiderMan अब sony में आ जाएगा जहा Venom की पहली दोनों मूवीज के events हो रहे है|
पर ऐसा नहीं हुआ तो Sony ने इस universe का नाम Sony Spiderman रखा ही क्यों| हालाँकि फिलहाल इस यूनिवर्स में Morbius 2022 में और Kraven the Hunter 2023 में रिलीज़ होने के लिए सेट है| मोर्बियस में हमे Toby Maguire के spider man का पोस्टर दिखा जिसके साथ-साथ और भी universe के हिंट मिले|

SpiderMan 4 in Development
Amy Pascal ने ये भी कहा की जबतक Tom Holland ये रोल प्ले करना चाहेंगे तब तक spider man दीखता रहेगा| एक इंटरव्यू में जब टॉम हॉलैंड से मजाक मजाक में ये पूछा गया की stark tower किसने ख़रीदा है तो उन्होंने कहा की वो जानते है पर वो बताएंगे नहीं | ये बहुत छोटी सी बात है ये एक साफ़ हिंट है की उनकी कहानी इस यूनिवर्स में अभी और दिखनी बाकी है| इन सबके ऊपर Fevin Feige कन्फर्म कर चुके है की Spiderman-4 active डेवलपमेंट में है|

Multiverse Experiment
सोनी और मार्वल का multiverse एक्सपेरिमेंट सक्सेस रहा इस बात में कोई doubt नहीं है पर इसी एक्सपेरिमेंट के साथ Marvel Studio Dr. Strange : Multiverse of Madness भी लाने वाला है| जिसके बाद Marvel Cinematic Universe को rebrand करके Marvel Cinematic Multiverse बोलना चाहिए| उधर dc के movie flash में भी multiverse की बात होगी| जहा एक से ज्यादा flash एक से ज्यादा बैटमैन दिखने वाले है|
और भी पढ़े
. Spider Man No Way Home Review in Hindi
. RRR Trailer Review in Hindi, Audience Reaction