Game of Thrones Download in Hindi, Know intresting mysterious Facts about GOT. is it worth watch series or Not Know everything key Points of Game Of thrones in short.

आज से करीब 10 साल पहले Game Of Thrones का पहला सीजन रिलीज़ हुआ था | सीजन-1 में केवल दस  ही एपिसोड  थे| कहानी की शुरवात कुछ बर्फीले ज़ोंबी से हुई और इसके बाद शुरुवात हुई एक ऐसे ड्रामे की जिसको अगले लगातार 8 सालो तक कुल 8 सीजन रिलीज़ किया गया जिसमे कुल मिलाकर 73 एपिसोड है| – Game of Thrones Download in Hindi 

Game of Thrones Review in Hindi

तो  Game Of Thrones मूल रूप से वेस्टेरोस नाम के एक काल्पनिक दुनिया की जहा पर किंग्सलैंडिंग नाम की जगह सात अलग-अलग राज्यों पर राज करती है और यहाँ का जो राजा है उसने पिछले वाले राजा को मारकर उसकी जगह ली थी लेकिन इस राजा को राजभार करने के बारे में कुछ नहीं पता था| तो ये क्या करता है?, अपने एक दोस्त को जो दूसरे राज्य का राजा है, उसे अपना सलाहकार बनाकर लाता है क्युकी यहाँ पर हर कोई एक दूसरे को मारना चाहता है और इसके बाद शुरू हो जाती है बर्बादी|  

शो की नहीं, इन् लोगो की : शो तो 5 सीजन तक बहुत बढ़िया है और ठीक-ठाक सीजन 6 और 7 देने के बाद पता नहीं शो कौनसी सस्ती मस्ती करना शुरू कर देती है | क्युकी शो  शायद उस मुकाम को नहीं छू पाया जो दर्शको ने सीजन 6 से आशा की थी| 

नावेल पर आधारित है Game Of Thrones

अब जिनको नहीं पता है  तो बता दू  Game Of Thrones जॉर्ज आर.आर. मार्टिन  लिखी नावेल पर आधारित है जिनके 5 नावेल अभी तक आ चुके है और शुरू के तीन पार्ट तो दो दो साल पर आ गए थे, 4-पार्ट आया 4 साल के बाद और 5-पार्ट  6 साल के बाद जो की 2011 में था| अभी तक 10 साल बीत गए है लेकिन इसकी २ नावेल अभी तक रिलीज़ नहीं हुई है| 

लेकिन Game Of Thrones के शो को चलने वाले डेविड बेनिऑफ और डीबी  वेइस्स को इस बात का टेंशन नहीं था क्युकी उन्होंने सोचा अगर वो 2011 में शो शुरवात कर रहे है तो अगले 2-4 सालो में दोनों नावेल आ जाएगे और इस तरह से कहानी पूरी हो जाएगी| लेकिन  जॉर्ज आर.आर. मार्टिन ने आगे की कहानी लिखी नहीं तो शो के पांच सीजन जहा पर नावेल की कहानी ख़त्म हो जाती है वह तक तो एकदम एक जैसा है| आपको देखकर लगेगा शो में जितने भी पात्र है उन सब की एक कहानी है| लेकिन सीजन 6 से सारी चीज़े बिगड़ने लगती है|

शो का खराब प्रदर्शन

जब भी  फिल्म या सीरीज रिलीज़ होती है तो उसमे एक पात्र होता है जिसे लेकर दर्शको को लगाव रहता है और उन्हें लगता है ये बंदा कुछ भी कर सकता है|  लेकिन Game Of Thrones में सबसे पहले वही बंदा मरता है जिसे दर्शक हीरो समझते थे| हर एक सीजन में जिस पात्र को देखकर  ये सोचोगे की है ये कुछ कमाल करेगा, वो उसी सीजन में इतनी गन्दी मौत मरेगा  की आप लोग 10-20 साल तक वो चीज़ नहीं भूल पाओगे| लेकिन यही चीज़ इस शो की बेस्ट पार्ट है इसकी अनिश्चितता|

जैसे की जॉन स्नो की मौत को देखने बाद सबका दिल टूट जाता है| मगर शो अपने आखिरी के 2-3  सीजन में इस बात को भी बदल देता है पात्रो की मौत होना तो एक बात है आप ये चीज़ देखकर ही समझ में आने लगेगी  की अब इस पात्र को कुछ हो ही नहीं सकता| 7 सीजन तक ये शो बहुत ही मजेदार है लेकिन सीजन 8 आने के बाद आपको ऐसा लगेगा की ये शो आपके मैथ के चैप्टर से भी ज्यादा तेज भाग रहा है|

जिस रायते को इन्होने 6-7 सालो तक फैलाया था उसे ये  6-7 घंटो में ही ख़तम कर देते है| शो का आखिरी सीजन एक डरावना सपना बन चूका, एक्टर की एक्टिंग बहुत अच्छी है, निर्देशन में कोई कमी नहीं है, सब कुछ अच्छा है अगर कही पे कमी है तो वो सिर्फ सिर्फ राइटिंग पर है| इसकी राइटिंग इतनी खराब और दयनीय है की आप को देखकर लगेगा ही नहीं ये वाला सीजन वही शो का जिसे आप 6-7 सालो से देख रहे थे|

  

Game of Thrones total season

8 seasons

शो के Character की कहानी

मगर ऐसे मजा नहीं आएगा  चलिए एक-एक  करके  शो के characters को समझते है –

Cersei Lannister(सरसी लैनिस्टर)  

Cersei Lannister
Cersei Lannister

Cersei Lannister एक  ऐसी क्रूर महिला जो शुरू से लेकर आखिरी तक अपने रौद्र  रूप को बनाये रखती है  जो बहुत अच्छी चीज़ थी उसके रोल  के लिए |  लेकिन जिस तरह से इसका अंत किया गया वो बहुत ज्यादा भयानक था एक क्रूर रानी जिसने अपने जीवन  ना जाने कितने लोगो को तड़पा-तड़पा कर मारा है  वो अंत में सिनेमा इतिहास के सबसे तरीके से मरी  है, पत्थर के अपने ऊपर गिरने से| लेकिन ये चीज़ भी समझ में आती है जो सरसी का अंत हुआ है वो उसके लिए पहले से योजना नहीं बनाया गया था क्युकी शो में एक सीन था जो जहा भविष्यवाणी  होती है की सरसी की मौत उसके भाई के हाथो होगी | 

Jaime Lannister(जैमे लैनिस्टर)

Jamie Lannister
Jamie Lannister

इसके बाद आता  है Jaime Lannister(जैमे लैनिस्टर) जिसे देखकर   लग रहा था की इसने शुरू से लेकर आखिरी तक इसने अपना एक पूरा रिडेम्पशन वाला आग जिया है| क्युकी शुरू में ये के भोंदू था जो बाद में अपने आप को सुधार लेता है लेकिन अंत में आकर इसे पता  नहीं  कोनसी मस्ती सूझी  की ये दुबारा से सरसी के  साथ पहुँच जाता है  और उसी के साथ अपना जान दे देता है |  इस चीज़ का कोई सेंस भी नहीं था| 

Sansa Stark(संसा स्टार्क)

Sansa Stark
Sansa Stark

इसके बाद आती है Sansa Stark(संसा स्टार्क) जो मुझे  लगता है की काफी अच्छी तरह से  प्रगति करती है, लेकिन हाँ इसके कैरैक्टर में काफी गिरावट आती है क्युकी पहले ये काफी ताक़तवर दिखती है और बाद में ये एकदम कमजोर बन कर रह जाती है| अंत तक आते आते हमे समझ में आ जाता है की संसा ने अपने आप को बहुत अच्छी तरह से ढाल लिया है  और इसके लिए एक अच्छा अंत भी होता अगर ये किंग्सलैंडिंग की रानी बन जाती तो लेकिन इन्होने तो Bran (ब्रेन) को बना दिया| 

Arya Stark(आर्या स्टार्क)

Arya Strak
Arya Stark

Arya Stark अब देखो आर्या का नाईटकिंग को मरना हमे अच्छा लगा और इसे देखर लोग आश्चर्यचकित भी हुए  लेकिन बाद में ऐसा लगा की एक बच्चे के हाथो से  फाइव स्टार छीनकर संतरे की गोली पकड़ा दी हो | निर्माणकर्ता कुछ अलग करना चाहते थे इसीलिए उन्होंने आर्या स्टार्क को एक ऐसा पात्र दे दिया जो उसका भाग्य नहीं था| आर्या स्टार्क एक बहुत निडर और प्रशिक्षित कातिल थी  लेकिन उसका नाइटकिंग को मरना कोई सेंस नहीं करता| उसकी भाग्य था अपने परिवार की मौत का बदला लेना  जो वो करती भी है लेकिन उसका भाग्य नाईटकिंग को मारने का नहीं था| नाईटकिंग को मारने का भाग्य था  “The Price who was promised Azore Ahai Reborn” की | 

Daenerys Targaryen(डैनेरीस)

 Daenerys Targaryen(डैनेरीस)
Daenerys Targaryen(डैनेरीस)

फिर इसके आगे आती है Daenerys Targaryen, देखो अब  डैनेरीस ने अपने पात्र की शुरुवात करी  थी ये चीज़ बोलकर की वो गुलामी को खत्म करेगी और ये जो निर्दोष लोगो को मरने का प्रचलन उसे खत्म करेगी लेकिन अंत में जाकर ये एक पुरे के पुरे शहर को ही जला देती है जिसमे कई लाखो निर्दोष लोग थे| क्यों? क्युकी सरसी लेनिस्टर बाहर  नहीं आ रही थी| अगर सरसी को मारना ही आपका मकसद था  तो आर्या स्टार्क को  भेज देते जो एक प्रशिक्षित कातिल है जो शहर में जाके सरसी को कब का मार आती  किसी को पता भी नहीं चलता|  

Tyrion Lannister(टीरियन लैनिस्टर)

फिर  इसके बाद आता है Tyrion Lannister, तो टीरियन इस बात का बेस्ट उदाहरण है  की कैसे एक शातिर और चालक पात्र को निर्दयी बौना में बदला जा सकता है| किंग्सलैंडिंग को अकेले बचाने वाला, अपनी बहन और उसके तानाशाह बेटे के खिलाफ  खड़ा होने वाला, प्यार में धोखा खाने के बाद अपनी माशूका और अपने पापा को अकेले मारने  वाला ये पात्र  पता नहीं आखिरी सीजन में क्या बनकर रह जाता है|   एक के बाद एक इसने इतने बुरे निर्णय लिए है की आप सोच कर हैरान हो जाओगो की ऐसा कैसे कर सकता है|   

Jon Snow(जॉन स्नो)

Jon Snow सीजन 7 तक ये बंदा सबसे महत्वपूर्ण पात्र था और सीजन 8 में ये सबसे महत्वहीन बन गया  | शुरवात से एक भविष्यवाणी थी की Azure Ahai reborn होगा और एक राजकुमार आएगा जो जिसका नाम  Price who was promise था वो लॉन्गनाईट या नाईटकिंग का अंत करेगा| अब एक बात बताओ आर्या कहाँ की राजकुमार है| और एक राजकुमार होने के नाते  नाईटकिंग को मारने का भाग्य जॉन स्नो का भाग्य था | जॉन स्नो के मरने के बाद इसे दुबारा से जिन्दा किया गया क्युकी इसने अपने  भाग्य या उद्देस्य को पूरा नहीं किया| नाईटकिंग के साथ एक फाइट सीन में उसको जान से मरने का काम जॉन स्नो का था आर्या स्टार्क का नहीं| लेकिन अंत में शो को चलाने वालो को कुछ अलग करना था  उन्होंने सबकुछ बदल दिया| 

The Night-King(नाईटकिंग)

the night king
The Night King

The Night King अब पुरे के पुरे शो में इस पात्र को लेकर दर्शको में काफी उत्साह था क्युकी लोग जानना चाहते थे की आखिर ये बंदा आया कहा से है या कैसे बना है|  लेकिन  इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया गया असल में किसी भी वाइट वॉकर के बारे में  कुछ भी नहीं समझाया गया है आखिर इन्हे अपनी शक्ति मिली तो मिली कहा से  पुरे के  पुरे शो की शुरुवात वाइट वॉकर के गोले वाले सीन से होती है  जिसे नहीं बताया गया| फिर ये लोग बच्चो को क्यों किडनैप करके उन्हें बदल देते थे, वो नहीं बताया गया| एक बार सोच के देखो शो का मुख्या डायलोग है Winter is Coming”, अरे winter कौन है? कहा से आ रहा  है? ये तो बता दो| बस  एक एपिसोड चाहिए था एक एपिसोड में इसकी पूरी की पूरी   अतीत के बारे  में बहुत अच्छी तरह से बताया जा सकता था|

Game of Thrones download Hindi Dubbed

Link 1 https://mooncinema257951377.wordpress.com/2020/07/03/game-of-thrones-season-1-7hindi-english/
Link 2 https://hindimovieandtvseries.movie.blog/2020/01/19/download-game-of-thrones-season-1-2-3-4-5-6-7-8-all-episodes-hindi-dubbed-480p-720p/

Conclusion(निष्कर्ष)  

Game of Thrones के निर्माणकर्ता D&D ने इसे जिस तरह से बनाया है, आप को देखकर ऐसा लगेगा की ये ज़िंदगी में कोई अच्छी चीज़ बना ही नहीं सकते | शो  के पांच सीजन जहा तक नावेल लिखी जा चुकी है उनकी कहानी बहुत जयादा एपिक लेवल की है| लेकिन इसके बाद से  D&D ने जहा से अपनी कलम उठायी है कहानी तो लिखी नहीं धब्बे ही धब्बे छोडे है| लेकिन इन सबके बावजूद अगर आप Game of Thrones देखना चाहते है तो हम आज भी कहेंगे इसे देखो इसके 7 सीजन बहुत अच्छे है सीजन 8 बहुत ज्यादा बुरा है लेकिन फिर भी आप इसे देख सकते हो |  – Game of Thrones Review in Hindi

Read More

. The great Indian murder

. Dr Strange 2 Leaked Cast

हमे उम्मीद है की हमारे द्वारा लिखी गयी यह Review(Game of Thrones Review in Hindi) अच्छी लगी होगी, अगर आपको यह आर्टिकल आपको पसंद आया है तो कृपया इसे अपने दोस्तों के जरूर शेयर करे| धन्यवाद!

Leave a Comment